-->

Click for more..

आइये पुस्तकालय विज्ञान को आसान बनाये।

अब सिर्फ पढ़े नहीं, सुने भी। वो भी दुनिया के किसी भी भाषा में। दिए गए गूगल ट्रांसलेटर टूल में अपनी भाषा choose करें। किसी भी text को सुनने के लिए text को select करके करीब 2-7 सेकेंड्स wait करें.. आप audio voice सुन पायेंगे।

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की मौलिक अवधारणा (Fundamentals of Library and Information Science)

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की मौलिक अवधारणा 
(Fundamentals of Library and Information Science)

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की मौलिक अवधारणा

 


loading...

- अंग्रेजी शब्द 'Library' का प्रथम प्रयोग ‘Oxford Dictionary' द्वारा 1374 में किया गया था,, 


- हिन्दी शब्द पुस्तकालय शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है - पुस्तक + आलय,, जिसमें लेखक के भाव संग्रहित हों, उसे पुस्तक कहा जाता है,, और आलय स्थान या घर को कहते हैं,, पुस्तकालय शब्द अंग्रेजी के लाइब्रेरी (Library) शब्द का हिंदी रूपांतर है,,



- लाइब्रेरी शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द 'Liber' से हुई है, जिसका अर्थ है 'पुस्तक का घर', यह शब्द फ्रेंच शब्द Libra' के भी समानार्थी है,, 


- पुस्तकालय वह स्थान है जहाँ विविध प्रकार के पाठ्य सामग्रियों का संग्रह रहता है,, 

- इस प्रकार पुस्तकालय उस स्थान को कहते हैं जहाँ पर अध्ययन सामग्री (पुस्तकें, फिल्म, पत्र-पत्रिकाएँ, मानचित्र, हस्तलिखित ग्रंथ, ग्रामोफोन रेकार्ड एव अन्य पठनीय सामग्री) संग्रहित रहती है और इस सामग्री की सुरक्षा की जाती है,, 

- परंतु पुस्तकों से भरी अलमारी अथवा पुस्तक विक्रेता के पास पुस्तकों का संग्रह पुस्तकालय नहीं कहलाता क्योंकि वहाँ पर पुस्तकें व्यावसायिक दृष्टि से रखी जाती हैं,, जबकि पुस्तकालय में पुस्तकें पाठकों के सेवार्थ रखी जाती हैं,, 

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (Library and Information science) 




- पुस्तकालय विज्ञान (Library science) या पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (Library and Information science) वह विज्ञान है जिसमें पाठ्य सामग्रियों के व्यवस्थापन, पुस्तकालय प्रबंधन एवं पाठकों को मौजूद संसाधनों में बेहतर सेवा प्रदान करने एवं उपयोग करने का अध्ययन किया जाता है,, 


- आधुनिक पुस्तकालय विज्ञान पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान' कहलाता है,, क्योंकि यह केवल पुस्तकों के अर्जन, प्रस्तुतीकरण, वर्गीकरण, प्रसुचीकरण, फलक व्यस्थापन तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके अंतर्गत सूचना की खोज, प्राप्ति, संसाधन, सम्प्रेषण तथा पुनर्प्राप्ति भी सम्मिलित है,, पुस्तकालय विज्ञान तकनीकी विषयों की श्रेणी में आता है तथा एक सेवा सम्बन्धी व्यवसाय है,, यह प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षाशास्त्र एवं अन्य विधाओं के सिद्धान्तो एवं उपकरणों का पुस्तकालय के सन्दर्भ में उपयोग करता है,, 

- पुस्तकालय विज्ञान पर मार्टिन स्चेत्तिन्गेर (Martin Schrettinger) की पहली पाठ्यपुस्तक 1808 में प्रकाशित हुई थी और इसमें उन्होंने प्रथम बार पुस्तकालय विज्ञान (Library Science) शब्द का प्रयोग किया था,, 

- कम्प्युटर के आविष्कार के बाद मानव गतिविधियों से जुड़े प्रत्येक क्षेत्रों में आमूल-चूल परिवर्तन आया और पुस्तकालय विज्ञान में भी विविध आयाम जुड़ते गए, फलस्वरूप पुस्तकालय विज्ञान का नाम प्रलेखन विज्ञान और फिर यह पुस्तकालय विज्ञान एवं सूचना विज्ञान में परिवर्तित हो गया,, पुस्तकालय विज्ञान में सूचना विज्ञान शब्द को सन 1960 के दशक में जोड़ा गया और ऐसा करने वाला प्रथम विश्वविद्यालय ‘University of Pittsburgh' था जिसने सर्वप्रथम पुस्तकालय विज्ञान में सूचना विज्ञान शब्द को सन 1964 जोड़ा,, 


loading...



पुस्तकालय विज्ञान शिक्षा (Library Science Education) 




- पुस्तकालय विज्ञान शिक्षा हेतु ब्रिटीश पुस्तकालय संघ द्वारा अठारह सौ85 ईस्वी में सर्वप्रथम पुस्तकालय व्यवसाय के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई थी,, 

- मेलवेल डेवी (Melvil Devi) द्वारा 1887 में 'School of Library Economy' की शुरुआत की गई थी जो पुस्तकालय विज्ञान शिक्षा हेतु पहला संस्थान माना जाता है,, 

- जहां तक भारत में पुस्तकालय शिक्षा का प्रश्न है, इसका शुभारंभ बड़ौदा नरेश के प्रयास से मेल्विल डेवे के शिष्य विलियम बोर्डन द्वारा शुरू किया गया था,, विलियम बोर्डन द्वारा भारत में पुस्तकालय विज्ञान की प्रथम पत्रिका 1912 में "लाइब्रेरी मिस्लेनी” की शुरुआत एवं सम्पादन का श्रेय है,, 

- भारत में पुस्तकालय विज्ञान शिक्षा की शुरुआत 1911 में बढोदा नरेश सियाजी राव गायकवाड़-III के प्रयास से मेल्विल डेवे के शिष्य विलियम बोर्डन द्वारा शुरू किया गया था,, 

- सन 1915-16 में जॉन डिकिन्सन द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय में पुस्तकालय विज्ञान शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स शुरू किया,, 

- डॉ रंगनाथन की प्रेरणा से मद्रास ग्रंथालय संघ द्वारा सर्टिफिकेट कोर्स प्रारम्भ किया गया,, 

- जहां तक विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकालय शिक्षा का प्रश्न है, पी जी डिप्लोमा कोर्स का प्रारम्भ मद्रास विश्वविद्यालय द्वारा 1937 में किया गया था,, 

- बी लिब कोर्स का प्रारम्भ सर्वप्रथम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा 1947 में, 

- एम लिब कोर्स का प्रारम्भ दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 1949 में, 

- एम फिल कोर्स का प्रारम्भ दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा सर्वप्रथम 1978 में, 

- पी-एच डी.कोर्स का प्रारम्भ सर्वप्रथम 1951 में, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था,,

- सन 1957 ईस्वी में डी बी कृष्ण राव को डॉ रंगनाथन के निर्देशन में शोध कार्य/शीर्षक "Facet analysis and depth of Agriculture Classification" के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा भारत में सर्वप्रथम पुस्तकालय विज्ञान में पीएच डी की डिग्री प्रदान किया गया,, 


- सर्वप्रथम पुस्तकालय विज्ञान में पीएच डी की डिग्री London School of Economics' द्वारा 1935 में शोध कार्य/शीर्षक "The public library service under english local government" के लिए पीएच डी की डिग्री प्रदान की गई थी,, 


loading...





कोई टिप्पणी नहीं:

Please, don't leave any spam link in the comment box.

यह ब्लॉग खोजें

Blogger द्वारा संचालित.